हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। बैंक ऑफ़ बड़ौदा (पूर्व विजया बैंक) हरिद्वार, शाखा की और से कोरोना संकट काल में जरूरतमंद लोगो को राशन सामग्री का वितरण किया गया। राशन वितरण करते समय सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया। शाखा प्रबंधक शैलेश नॉटियाल ने लोगों को कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के सम्बन्ध में जागरूक करते हुवे कहा कि भले ही लॉक डाउन -4 में राज्य सरकार द्वारा कुछ छूट बढ़ा दी गई हो मगर हम सभी को इतना ख्याल रखना होगा कि इस छूट का लाभ कोरोना वायरस न उठा ले। इसके लिये हम सभी को सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है। इस अवसर पर बैंक स्टाफ सदस्यो मे नेहा चौहान, आरती बिष्ट, प्रणव ख़ाली, अंकुर दक्ष, अवनीश कुमार, राजकुमार, राकेश कुमार, राजेंद्र प्रकाश, बीना देवी के अतिरिक्त विक्की तनेजा, विपिन गुप्ता जैसे बैंक के सम्मानित ग्राहक भी मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours