हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्र विस्थापित में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि युवक की मारपिटाई कर हत्या की गई है। पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है, पुलिस के मुताबिक पशुलोक सोमवार की देर रात एक युवक को उसके परिजनों ने बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसकी शिनाख्त महावीर नाथ 35 पुत्र गुंदरनाथ निवासी गली नम्बर 6 पशुलोक में की। पूछताछ में मृतक के भाई पवननाथ ने बताया कि सोमवार को उसके भाई का झगड़ा पड़ोस में रहने वाली एक महिला सिपाही से हुआ था। मृतक की माँ कौसल्या का आरोप है कि महिला सिपाही ने अपनी एक महिला मित्र और एक युवक ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की है, जिससे उसके पुत्र की मौत हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उधर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि युवक नशे का आदि था, जिसने आत्महत्या की है, जानकारी लेने पर पता लगा है कि परिजन मृतक को फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल लाये थे। जबकि जिस महिला सिपाही की बात सामने आ रही है वह बीमार है। बहरहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट पता लग पायेगा। बहरहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours