हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। जेके टायर के श्रमिको ने एसडीएम के दरबार पहुंच कर जमकर नारेबाजी की, और मजदूर एकता जिंदाबाद के लगाए नारे है। जेके टायर के श्रमिक इस बात को लेकर नाराज थे की फैक्ट्री प्रबंधन ने अपनी हठधर्मिता के चलते लॉक डाउन के दौरान उनकी सैलरी 70 प्रतिशत काट ली है। जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसी को लेकर आज वह एसडीएम लक्सर पूरण सिंह राणा के दरबार पहुंचे। वहीं यूनियन अध्यक्ष भगत सिंह ने बताया कि श्रमिकों के सामने 70 प्रतिशत सैलरी काटने से इनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। और अधिकतर मजदूर बाहरी राज्यों के रहने वाले हैं। जो यहां पर अपने परिवार के साथ किराए के मकानों में रहते हैं। अब वह 30 प्रतिशत में कैसे घर का खर्च चला पाएंगे। यह उनके सामने गंभीर समस्या है। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही अगर श्रमिकों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं एसडीएम पूरण सिंह राणा ने फैक्ट्री प्रबंधन को भी मौके पर बुलाया और दोनों से वार्ता की। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला सका। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की वार्ता सुन ली गई है और जिला अधिकारी को दोनों की मांगे भेजी जा रही हैं। अब जो भी समाधान होगा वह जिला अधिकारी के निर्देशानुसार होगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours