हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के विशेष आग्रह पर आज पुणे से हरिद्वार विशेष रेलगाड़ी से पहुंचे देवभूमि उत्तराखंड के वासियों का भारतीय जनता पार्टी जनपद हरिद्वार द्वारा हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया, जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा  कि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रयास से हरिद्वार में यह पहली ट्रेन देव भूमि के नागरिकों को लेकर के आई है, निश्चित रूप से भाजपा सरकार का प्रयास जारी रहेगा और अन्य प्रांतों में भी  उत्तराखंड के जो लोग फंसे हुए हैं, शीघ्र अतिशीघ्र ने रेल और बसों के माध्यम से उत्तराखंड में वापस लाया जाएगा इस अवसर पर विधायक झबरेड़ा देशराज कर्णवाल, रानीपुर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, राजकुमार अरोड़ा, भाजपा की प्रांतीय नेत्री श्रीमती अनु कक्कड़, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, मंडल महामंत्री तरुण नैयर, शिवम बंधु गुप्ता, अजीत कुमार, चंद्रकांत पांडे, ईस्ट देव सोनी, अंजू वधवार, पूनम मखीजा, विकल राठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours