हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। जैसा के आप जानते हैं कि इस समय भारत सहित दुनिया में एक वायरस से खलबली मची हुई है, जिसको नोवल कोरोनावायरस COVID-19 के रूप में जाना जा रहा है, इसी वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सरकार द्वारा देश में लाकडाउन की व्यवस्था को लागू किया गया है, इन्ही सबके बीच सरकार द्वारा आवश्यक सामग्री की छूट के साथ सभी अनावश्यक चीजों की दुकानों को बंद किया गया है, लेकिन बीड़ी सिगरेट गुटका बेचने वाले थोक व्यापारियों ने लाकडाउन की बंदिशों का भरपूर लाभ उठा रहे हैं, लगभग दो माह लाकडाउन को पूरे होने वाले हैं, इसी अवधि के दौरान बीड़ी सिगरेट गुटका बेचने वाले थोक व्यापारियों ने सफल खैनी पैकिंट की कीमत आम दुकानदार के लिए 130 रूपये होती थी, थोक व्यापारियों द्वारा आम दुकानदार से 600 रूपये वसूले जा रहे हैं, जिस दिलबाग के पैकिट की कीमत 125 रूपये थी उसके 350 रूपये तक वसूले जा रहे हैं, जो टेलिफोन बीड़ी का पैकिट 360 रूपये मे मिलता था, उसके 650 रूपये वसूले जा रहे हैं, सिगरेट की एक डिब्बी पर 15 से 20 रूपये अधिक लिए जा रहे हैं, जिस सफल और दिलबाग की कीमत आम दुकान पर 5 रूपये हुआ करती थी, इन थोक व्यापारियों के कारण आम दुकानदार 25 रूपये की सफल तथा 15 रूपये का दिलबाग और टेलिफोन बीड़ी की कीमत 20 रूपये थी आज आम दुकानदार द्वारा 35 से 40 रूपये वसूले जा रहे हैं, बीड़ी सिगरेट गुटका के थोक व्यापारियों द्वारा आम समाज का शोषण किया जा रहा है, तथा लोकडाउन व्यवस्था के नाम पर बीड़ी सिगरेट गुटका को डबल से डबल कीमतों में बेचकर अपनी तिजोरियां भरने का काम थोक व्यापारियों कर रहे हैं, बीड़ी सिगरेट गुटका थोक व्यापारियों की यह काला बाजारी वर्तमान में जारी है, लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बीड़ी सिगरेट गुटका के थोक व्यापारियों के विरोध को कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही है, जो कि खादय सुरक्षा विभाग घोर लापरवाही साफ नजर आती है, यह सभी जानकारी फुटकर विक्रेता और समाजसेवी अरशद कुरैशी ने हरिद्वार की गूंज समाचार पत्र से साझा की तथा साथ ही साथ अरशद कुरैशी ने हरिद्वार की गूंज समाचार पत्र को यह भी बताया कि उनके द्वारा अपनी दुकान को बंद करना उचित समझा गया लेकिन डबल कीमत पर बीड़ी सिगरेट गुटका की फुटकर बिक्री करना उचित नहीं समझा तथा अरशद कुरैशी ने यह भी बताया कि बीड़ी सिगरेट गुटका के थोक व्यापारियों द्वारा दुकानों के शटर को बंद करके अंदर अंदर अवैध रूप से डबल से डबल कीमत में बीड़ी सिगरेट गुटका को बेचा जा रहा है, जबकि लोकडाउन अवधि में बीड़ी सिगरेट गुटका पूर्व में प्रतिबंधित रहा है, लेकिन थोक व्यापारियों द्वारा डबल से डबल कीमतों में बीड़ी सिगरेट गुटका को बेचा जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours