हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। सप्त ऋषि चौकी को सिटी कंट्रोल रूम द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति अग्रसेन घाट पर गंगा में बह गया है। सूचना पाकर सप्त ऋषि चौकी प्रभारी एल०एस० बुटोला मय कर्मचारी के उक्त घाट पर पहुंचे। तो मौजूद फक्कड़ बाबाओं द्वारा बताया गया कि एक आदमी राजू आयु 38 वर्ष जोकि गंगा घाट पर लोगों के हाथों में टैटू बनाने का काम करता था। और पिछले दो महीनो से इसी घाट पर रहता था आज नहाते समय गंगा में बह गया है। जिस पर चौकी प्रभारी द्वारा जल पुलिस के माध्यम से गंगा में तलाश कराई जा रही है, किंतु अभी तक उक्त व्यक्ति नहीं मिला है। 
वहीं सप्त ऋषि चौकी प्रभारी एल०एस० बुटोला ने बताया कि एक व्यक्ति नहाते समय गंगा में बह गए जिसकी तलाश जारी है। और घाट के पास उक्त व्यक्ति का बैग भी मिला हैै। जिसके जेब से एक वोटर कार्ड मिला है। जिसमें राजू पुत्र रामप्रताप निवासी B4 जेड 3 वाई तहसील श्रीगंगानगर जिला गंगानगर राजस्थान अंकित है उक्त व्यक्ति की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति की ओर भी जानकारी जुटाई जा रही है और उसके सगे संबंधियों से भी संपर्क साधनेे की कोशिश की जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours