हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। वर्तमान में विगत दिनों से सम्पूर्ण राज्य में लॉक डाउन लागू है, जिसपर उच्चाधिकारी गणो द्वारा प्रतिदिन आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये जा रहे हैं, उन निर्देशो को यथावत प्रतिदिन थाना राजपुर पर नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया जा रहा है, साथ ही यह भी अवगत कराया जा रहा है कि लोक डाउन की स्थिति में असामाजिक तत्वों पर पैसा न होने के कारण आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोत्तरी की संभावना से इनकार नही किया जा सकता है, जिस पर थानाध्यक्ष राजपुर द्वारा रात्रि को अनावश्यक रूप से घूमने वालो पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । दिनाक 11/12 मई 2020 की रात्रि को डाकपट्टी छेत्र में चीता मोबाइल गस्त पर थी समय करीब 2 बजे एक व्यक्ति ओल्ड मंसूरी रोड पर आता दिखाई दिया। जिसको रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु यह भागने लगा, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिवराम मौर्य पुत्र रामजस मौर्य, निवासी ओल्ड मंसूरी रोड डुंगल गांव थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष को ओल्ड मसूरी रोड पर पकड़ लिया, इसके कब्जे से एक अदद अवैध चाकू व कुछ रेजगारी रुपये नगदी बरामद हुई, पूछताछ पर अभियुक्त शिवराम ने बताया कि यह बचपन से देहरदून में अपने माँ पिता के साथ रह रहा है, कक्षा 8 पढ़ा है, वर्तमान में कोई काम नही करता है, तीन वर्ष पूर्व यह थाना राजपुर से ही चोरी के केस में जेल जा चुका है, करीब 3-4साल से स्मैक पीने का आदि है, स्मैक न मिलने के कारण दिनाक 10/11 मई की रात्रि को गांव के पास मंदिर से दान पात्र से पैसे चोरी किये थे, जो पैसे बरामद हुए हैं, वही है, कुछ खर्च कर लिए थे, ज्यादा पैसे न मिलने के कारण यह चोरी की फिराक में कल रात्रि को पुनः निकला था, चाकू को इसने अपनी सुरक्षा के लिए रख लिया था, की पुलिस गस्ती दल की सतर्कता के कारण पकड़ा गया। अन्यथा यह किसी संगीन घटना को घटित कर सकता था, इसके द्वारा अन्य तथ्यों की भी जानकारी दी गयी है, इस प्रकार अभियुक्त को अंतर्गत धारा 4/25 शस्त्र अधि0 व धारा 188, 268, 269,270 ipc व 51(b) डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट में गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम कानि० अंकुल कुमार, हो०गा० आशीष मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours