हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। डॉक्टर शिवकुमार चौहान इन दिनों आनलाईन कक्षाओं के संचालन के साथ लॉक डाउन में घर पर रहकर वैश्विक महामारी कोरोना पर एक पुस्तक का संकलन कर रहे है, डब्लूएचओ के दिशा-निर्देशों के अनुसार विश्वभर मे इस महामारी के संक्रमण से बचने के लिए लॉक डाउन एकमात्र विकल्प है, जिसे सामाजिक दूरी बनाये रखकर इस माहमारी से खुद को तथा परिवार के सदस्यों को सुरक्षित रखा जा सकता है, डॉक्टर शिवकुमार चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनता कर्फ्यू से पूर्व अपने सम्बोधन मे देश की जनता से अपील की थी कि इस लॉक डाउन के समय मे हम अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक बने तथा स्वयं को रचनात्मक कार्यो से जोडकर देश का भला कर सकते है, प्रधानमंत्री की इस हृदय स्पर्शी अपील ने मेरे दिल पर ऐसा प्रभाव डाला कि मैने इस कोरोना वायरस COVID-19 को अपने एकान्त समय का लक्ष्य बनाया और इसकी उत्पत्ति तथा प्रसार से लेकर देश-दुनिया मे इसकी भयानक त्रासदी के धटनाक्रम को न्यूज चैनलों तथा समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं से विषयानुकूल सूचनाएं एकत्रित कर उन्हे कलमबद्व करने का फैसला लिया। डॉक्टर चौहान का कहना है, कि इस पुस्तक के संकलन का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है, और शीघ्र ही इसे प्रकाशित कराये जाने का प्रयास किया जायेगा और कोरोना महामारी की विकरालता एवं भयावता से आगामी पीढियों को जानकारी देते हुए सतर्क रखा जा सकने के मदद मिल सके। इस कार्य के लिए गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रूपकिशोर शास्त्री ने डॉक्टर शिवकुमार चौहान को इस उत्तम कार्य को करने पर अपनी ओर से बधाई दी, डॉक्टर शिवकुमार चौहान का कहना है, कि इस संकलित पुस्तक के प्रेरणा स्रोत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है और मै इसे पूर्ण रूप से उन्ही को समर्पित करता हूं, उन्होने बताया कि पुस्तक से प्राप्त आर्थिक लाभ प्रधानंमत्री केयर फंड में जमा कराया जायेगा, जिससे इस महामारी के प्रति संघर्ष में वे देश को अपना सहयोग कर सके। डॉक्टर शिवकुमार प्रधानंमत्री केयर फंड मे इससे पहले भी व्यक्तिगत रूप से आर्थिक सहयोग कर चुके है, यह सहयोग केन्द्रीय कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से होने वाले सहयोग के अतिरिक्त है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours