हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सेठपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क के किनारे मंदिर के पास रखा एक ट्रांसफॉर्मर धू-धू जलकर अचानक आग का गोला बन गया। जिसको देख ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। जैसे ही इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को लगी, तो विभाग आनन-फानन में मौके पर पहुंचा और ट्रांसफॉर्मर में लगी आग पर बामुश्किल काबू पाया है। वही एफएसओ महताब अली खान ने बताया कि सूचना मिली थी कि सेठपुर गांव में ट्रांसफार्म में आग लग रही है। तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और ट्रांसफार्म की लगी आग को पम्पिंग करके बुझाया गया है। उन्होंने बताया कि ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर में आग लगना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया आग पर काबू पा लिया गया है। चिंता जनक कोई बात नहीं है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours