हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस इस समय एक्शन में दिखाई दे रही है। और क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से नजर रख कार्रवाई कर रही है और बिना अपनी जान की परवाह करें बाण गंगा में उतर कर अवैध कच्ची शराब के माफियाओं पर लगातार शिकंजा कस रही है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र की रायसी चौकी पुलिस ने प्रतापपुर गांव के पास बाणगंगा में ड्रोन कैमरे की नजर से निगरानी की तो बाणगंगा में चार ड्रम लहन से भरे मिले, जिनसे पुलिस ने लगभग 800 लीटर लहन को नष्ट किया और बाणगंगा से 10 खाली ड्रम भी बरामद किए। लक्सर पुलिस का कहना है अवैध कच्ची शराब में लिप्त लोगों को चिन्हित किया जा रहा है और जो भी इस अवैध कच्ची शराब में लिप्त होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई पुलिस अमल में लाएगी। लक्सर पुलिस का कहना है कि हरिद्वार जनपद के उच्च अधिकारीगणों के आदेश अनुसार निर्देशानुसार कच्ची शराब व नशीले मादक पदार्थों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। वहीं अगर बात की जाए तो लक्सर कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी की तो उनका कहना है कि यदि क्षेत्र में अवैध कार्य करता हुआ कोई भी व्यक्ति पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, बता दें कि लक्सर पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध कच्ची शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। बात लक्सर आबकारी विभाग की जाए जो केवल नशीले मादक व अवैध कच्ची शराब की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के लिए बनाया गया है वह सोता नजर आ रहा है और इन माफियाओं के सामने बोना नजर आ रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours