हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। देशभर सहित पूरे विश्व में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप से जहां बड़ी संख्या में लोग इसका शिकार हो रहे हैं। वहीं इससे बचाव तथा इस संक्रमित बीमारी से लड़ने के लिए बड़े स्तर पर सरकार एवं विभिन्न संगठन लगातार अपना प्रयास कर रहे हैं। जनता भी सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए अपने घरों में रहकर इस महामारी से जंग लड़ रही है। तो अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े नोजवान भी महामारी के खिलाफ इस जंग में किसी ना किसी रूप में अपना भरपूर सहयोग दे रहें हैं। इसी क्रम में हेल्पिंग हैंड्स संस्था के अध्यक्ष अमित जांगिड़ ओर उनकी टीम के सदस्य भी है। जिन्होंने लॉकडाउन में अलग-अलग जगहों पर चिन्हित कर जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने में एक ओर जहां अपनी अहम् भूमिका निभाई है, तो वहीं अनेकों जागरूकता पेंटिंग बनाकर संक्रमित कोरोना को मात देने के लिए एक नया संदेश भी दिया है। और वही पुण्य कार्य में एक ओर संस्था ने नई भागीदारी निभाई है। हेल्पिंग हैंड्स संस्था द्वारा बैंगलौर से आई ट्रेन में प्रवासियों के लिए भोजन, केले व फ्रूटी की व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार छोटे बच्चो को दूध भी उपलब्ध करवाया गया। जिसमें सामाजिक दूरी का विशेषकर ख्याल रखा गया और पुण्य कार्य में प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग संस्था को मिला। संस्था अध्यक्ष अमित जांगिड़ ने बताया कि संस्था द्वारा बैंगलौर से हरिद्वार आई ट्रेन से प्रवासियों की सेवा के लिए भोजन, केले व फ्रूटी की व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशनुसार एवम जिला प्रशासन के सहयोग से छोटे बच्चो को दूध भी उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन में सबसे ज्यादा प्रभावित छोटेे बच्चे हुए हैैं। जिन्हें समय पर दूध नहीं मिल पाया है। इसका संज्ञान लेते हुए शासन प्रशासन के आदेश पर छोटे बच्चों को दूध भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल जनहित और राष्ट्रहित में है। जिसे टीम का हर एक सदस्य अपना धर्म मानते हुए बेखुबी के साथ निभा रहा है। वही उपाध्यक्ष पंकज त्यागी ने बताया कि लॉक डाउन में संस्था द्वारा किए गए कार्य सोशल डिस्टेंसिंग के साथ और प्रशासन की रेख देख मेें किए गए हैं। और लॉक डाउन की अवधि तक और अवधि समाप्त होने के बाद भी लगातार संस्था के सदस्य जरूरतमंद लोगों की सेवा में अपना कर्तव्य निभाते रहेगा। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अभिनव, त्रिलोक सिंह, पीयूष, हारून, रवि कश्यप, पंकज जेनर्, प्रदीप बंसल मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours