हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोरोना संकट के चलते लागू किये गए लॉक डाउन पार्ट-3 के बीच मुस्लिम धर्म में सबसे पवित्र जाने वाले रमजान माह का आज चोदवाह रोजा है, साथ ही रमजान माह का दूसरा जुमा भी है। लॉक डाउन के चलते रोजेदार घरों में रहकर ही रोजा रखकर इबादते कर रहे हैं। वहीं दूसरे जुमे के दिन भी लोगों ने आज घरों में ही नमाज अदा की, वही देश के हित में कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए दुआएं भी की, रमजान माह में आने वाले जुमे का काफी विशेष महत्व माना जाता है, धार्मिक उलेमाओं ने भी लोगों से घरों में रहकर ही जुमे की नमाज अदा करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन की अपील जारी की है। आमतौर पर रमजान माह का मुस्लिम धर्म में काफी महत्व है। इबादतओ के इस माह का लोग साल भर इंतजार करते हैं मुस्लिम बहुमूल्य इलाकों में रमजान माह में पहले काफी रौनक देखने को मिलती थी,रमजान में तड़के ही लोग उठकर रोजा रखने के लिए शहरी करते हैं और उसके बाद दिन भर इबादतए करते हैं लेकिन इस बार लॉक डाउन के चलते मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज पड़ने की बजाय लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहकर इबादत और तिलावते कर रहे हैं। वही कारी आजम का कहना है, की रमजान माह के दौरान आने वाले जुमे की नमाज में काफी भीड़ देखने को मिलती थी,लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। 25 मार्च से शुरू हुए रमजान माह के दौरान इस बार 4 जुमे आएंगे सबसे आखिर में अलविदा जुमा आएगा जिसकी इस्लाम धर्म में काफी विशेषताएं हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours