हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अभिषेक बहुगुणा ने उत्तराखंड लौटे प्रवासियों की के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे सभी क्वारंटाइन केंद्रों की बुरी दशा पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार को उनके द्वारा मुहैया की जा रही व्यवस्ता को नाकाफी बताते हुए सरकार को जनविरोधी बताया है। उन्होंने बेतालघाट में क्वारंटाइन केंद्र में दिल्ली से आई बच्ची की मौत पर दुख जाहिर करते हुए कहा की इस घटना की संपूर्ण जवाबदेही त्रिवेन्द्र सरकार की है और प्रदेश सरकार की कमियों का खामियाज़ा देवभूमि की जनता को भुकदना पड़ रहा है बहुगुणा कहा कि उक्त घटना दिल को झकझोर देने वाली है मगर प्रदेश सरकार को जनता की सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है उनकी मदद कर सभी तरह के पुख्ता इंतेज़ाम करने के बजाये सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर प्रदेश की जनता को छल रही है, उन्होंने कहा की सरकार द्वारा किए जा रहे उपाए ऊंट के मुंह मे जीरा साबित हो रहें हैं, बहुगुणा ने कहा कि सरकार क्वारंटाइन केंद्रों में प्रति व्यक्ति दो हज़ार चार सौ चालीस रुपए खर्च करने की बात कही है लेकिन धरातल में यह खर्च भी दिखाई नही देता, गांव में खासकर प्रवासियों के लिए टूटे स्कूलों और जर्जर खंडहरों में जो रहने का इंतेज़ाम किये गए है मानव अधिकारो का सरासर हनन है जहाँ इस नाकाफी व्यवस्था के बीच लोग अपनी ज़िन्दगी बसर करने पर मज़बूर है, बहुगुणा ने सरकार को चेताते हुए कहा कि सरकार अपनी कमियों को जाने एवं उसे दूर करे क्योंकि प्रवासी उत्तराखंडी जो अपने गांव को बड़ी उम्मीद लेकर लोटे है वह सब सरकार की नाकामी के चलते एक खतरनाक स्थिति से गुज़र रहे है जिस कारण प्रदेश में निवास कर रही जनता के लिए भी चिंताजनक स्तिथि पैदा हो रही है जो की गहरी चिंता का विषय है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours