हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने हत्या के जुर्म में चार लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपियों से अपराध में प्रयुक्त सामाग्री भी बरामद कर ली गई है, गौरतलब है कि धर्मनगरी में बीते 14 मई को एक हत्या का मामला सामने आया था। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई थी, बुधवार को सिडकुल थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान ब्रजेश, नरेश पुत्रगण माई चंद, लाभ सिंह पुत्र धर्मचंद और सुरेश पुत्र महेश सभी निवासी ग्राम अन्नेकी सिडकुल के रूप में करवाई है। बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के साथ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सामाग्री भी बरामद कर ली गई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours