हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। वर्तमान समय में प्रचलित कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत जनपद में आवश्यक पुलिस प्रबन्धन के दृष्टिगत पुलिस बल की तैनाती की गयी है। नियुक्त किये गये पुलिस बल द्वारा नियमित पुलिसिंग के दायित्वों के अतिरिक्त मानवीय कार्य भी किये जा रहे हैं। जनपद में ऐसे पुलिस कार्मिकों को कोरोना वाॅरियर्स के रूप में चिन्हित करते हुए सम्मानित किया जा रहा है, और आरक्षी 40 यातायात पुलिस दिगम्बर सिंह को जनपद रूद्रप्रयाग पुलिस के कोरोना वाॅरियर के रूप में चयनित करते हुए पुलिस अधीक्षक रूद्रप्रयाग द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इनके द्वारा गुलाबराय मैदान में ड्यूटीरत रहते हुए वर्तमान समय में जनपद आने वाले प्रवासियों को लेकर आने वाले वाहनों को तरतीबवार गुलाबराय मैदान में खड़ा करवाया गया। साथ ही सभी प्रवासियों की स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्क्रीनिंग करवाने के उपरान्त जिला प्रषासन द्वारा उपलब्ध कराये गये वाहनों के माध्यम से उनके गन्तव्य स्थलों तक रवाना किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त इनके द्वारा समय-समय पर गरीब व जरूरतमंद लोगों की अपने स्तर से मदद की जा रही है। आगामी समय में भी इसी प्रकार से अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कार्मिकों को समय-समय पर सम्मानित किया जायेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours