हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रूडकी। मोबियस फाउंडेशन (नई दिल्ली) द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 के अंतर्गत रूड़की मेयर गौरव गोयल को जरूरतमंद लोगों के वितरण के लिए राहत सामग्री मुहैया कराई गई है। इसके लिए मेयर गौरव गोयल ने मोबियस फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कदम वास्तव में गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करेगा। मोबियस फाउंडेशन के डीजीएम तुषार गुप्ता ने कहा कि समाज का एक बड़ा तबका खाद्य पदार्थों की कमी महसूस कर रहा है हमारी संस्था द्वारा ऐसे जरूरतमंद लोगो को राशन सामग्री मुहैया कराने की मुहिम चलाई गई है। इस राहत सामग्री को शासन-प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जनपदों में पांच हजार से अधिक राहत सामग्री पैकेट बांटे जाने का कार्यारंभ संगठन द्वारा किया गया है। मोबियस फाउंडेशन नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रदीप बर्मन ने कहा कि उनके संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाती है ताकि कोई परिवार भूखा ना रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours