हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लॉक डाउन के चलते पूरे भारतवर्ष में इस समय सभी फैक्ट्रियां बंद हो चुकी है। यातायात के साधनों पर भी इस समय रोक लगी हुई है। ऐसे में फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों को रोजी रोटी के संकट के साथ-साथ घर जाने की चिंता भी सता रही है। और वह पैदल ही अपने घरों को निकले के लिए मजबूर है। वही कुछ लक्सर में पहुंचे प्रवासी मजदूर से बात की गई तो बताया कि हम पंजाब से चल कर कई दिनों में पैदल भूखे प्यासे पहुंचे हैं। लेकिन उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश का बॉर्डर सील होने की वजह से हमें आगे जाने नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि हम आठ दस दिन से पैदल चल रहे हैं। हमारे पांव में छाले तक पड़ गए हैं और हम कई दिनों से भूखे भी हैं। हमें घर जाने की चिंता सता रही है। हमें अपने घर जाना है। अब देखना यह होगा कि लक्सर प्रशासन इस तरह के प्रवासी मजदूर जो क्षेत्र में पैदल ही चल कर प्रवेश कर रहे हैं उनके लिए किस तरह की व्यवस्था करता है। कैसे पहुंचेंगे यह प्रवासी मजदूर अपने घरों में यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours