हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण बहुत से गरीब परिवारों पर आर्थिक तंगी का दौर शुरू हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता खालिद ने बताया कि टीमली में कुछ लोगों के घर में राशन तो है लेकिन अन्य सामान नहीं है। जिसका संज्ञान लेते हुए हमारी टीम के द्वारा समाजसेवी प्रोफेसर अशोक वर्मा से संपर्क किया गया। जिनके द्वारा 30 परिवारों के लिए चीनी, दाल, चाय की पत्ती तथा साबुन के लिए सहयोग किया गया। जिसे टीमली के 30 परिवारों को वितरित किया गया। जिसमें धर्मावाला पुलिस चौकी का भी सराहनीय सहयोग रहा और वार्ड सदस्य फरीद जहां का भी योगदान रहा, साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह कश्यप, इंद्रपाल सिंह, देवराज शर्मा, सरफराज अली, आशीष कुमार सहित कांस्टेबल त्रेपन सिंह, मोहन सिंह तथा धर्मावाला चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गोसाई का भी भरपूर योगदान रहा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours