हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुराना रानीपुर मोड़ हरिद्वार बीकानेर मिष्ठान भंडार के सामने स्पेशल काठी रोल एंड बर्गर नामक शॉप का उद्घाटन किया गया, शॉप का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने फीता काटकर किया, वही मुख्य अतिथि अध्यक्ष राजेश शर्मा ने शॉप संचालकों को शुभकामनाएं और बधाई दी और कहा कि हमें आशा है कि स्पेशल काठी रोल एंड बर्गर शॉप में अच्छी क्वालिटी और स्वादिष्ट व्यंजन मिलेंगे, और हरिद्वार की जनता स्वादिष्ट व्यंजनो का ज्यादा से ज्यादा लुफ्त उठाएगी। 
वही शॉप संचालक बब्लू खान व रविंद्र कश्यप ने बताया कि स्पेशल काठी रोल एंड बर्गर शॉप में अच्छी किस्म के मिक्स वेजी रोल, आलू मसाला रोल, मलाई पनीर रोल, सोया रोल, पनीर मलाई रोल, मलाई चाप रोल, मलाई मशरूम रोल आदि लजीज व्यंजन रोल मिलेंगे, जो बहुत ही कम दरों और कम समय में ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाएंगे, इस अवसर पर राष्ट्रीय सहारा प्रभारी प्रवीण झा, समाजसेवी विशाल गर्ग, फिरोज खान, कृष्णा, गौतम, सुल्तान, सोनू, आमिर खान, अंसार खान, सचिन राठौर, ऋतु सक्सैना, वरिष्ठ छायाकार फकीरा, पत्रकार मौहम्मद आरिफ, टिंकू आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours