हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार देर रात ऋषिकेश के छह और कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी रोगियों को एम्स में आइसोलेट कर दिया गया है। ऐसे में ऋषिकेश क्षेत्र में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। एम्स पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि शुक्रवार की देर रात 11 सैम्पल में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिनमें 6 मामले ऋषिकेश के ही हैं।जबकि 5 अन्यत्र जनपदों के हैं। बताया कि ऋषिकेश के छह मामलों में 30 वर्षीय युवती शिवाजीनगर निवासी है, जिसका एम्स ओपीडी में 27 मई को सैंपल लिया गया था। दूसरा मामला 45 वर्षीय बीस बीघा गली नंबर 9 निवासी व्यक्ति है, जो कि एम्स ऋषिकेश में सिक्योरिटी गार्ड है। यह व्यक्ति 27 को एम्स ओपीडी में रुटीन परीक्षण के लिए आया था, जिसका कोविड सैंपल पॉजिटिव पाया गया। तीसरा 32 वर्षीय युवक गुमानीवाला, ऋषिकेश निवासी है जो कि 27 को महाराष्ट्र से ऋषिकेश लौटा है, उसे सीमा डेंटल में कोरंटाइन किया गया है। चौथी कोरोना पॉजिटिव श्यामपुर ऋषिकेश निवासी 25 वर्षीया युवती है जो कि एम्स में लैब असिस्टेंट है, उसका ओपीडी में 27 मई को सैंपल लिया गया, उसे होम आइसोलेशन में रखा गया था। जबकि पांचवा केस 17 वर्षीय युवती बैराज कॉलोनी, ऋषिकेश से है। जिसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। युवती 27 को एम्स ओपीडी में जांच के लिए आई, इसके बाद से उसे सीमा डेंटल कालेज में कोरंटाइन किया गया है। सभी मामलों की सूचना स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को दे दी गई है। जबकि सभी रोगियों को एम्स में आइसोलेट कर दिया गया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours