हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। थाना रायवाला में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध चाकू रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे स्टेशन के पास घूम रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोच लिया और उसे थाने ले आई। जंहा तलाशी लिए जाने पर उसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद कर लिया गया। आरोपी को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान पिंटू सैनी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम फेरुपुर, पथरी, हरिद्वार के रूप में कराई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours