हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल का आज से दूसरा चरण शुरू हो गया है, जिसमे आज हरिद्वार क्षेत्र के जगदीशपुर फुटबॉल मैदान में 200 परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। वितरण कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त नरेंद्र यादव, नोडल अधिकारी नरेंद्र यादव, रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी नित्यसुद्धानंद महाराज व कार्यक्रम संयोजक स्वामी दयाधिपानन्द महाराज (डॉ० शिवकुमार) के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। आपको बताते चलें कि रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के पहले चरण में कोरोना वायरस के चलते 24 दिन में 5 हजार जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया था, इस तरह करीब 30 हजार लोगों को झुग्गी झोपड़ियों तक खाद्यान्न उपलब्ध कराने में मिशन का अभियान सफल रहा था। आज वितरण में पहुचे नगर निगम आयुक्त नरेंद्र यादव ने कहा रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम द्वारा जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि मिशन ने अपना मानव धर्म समर्पित भाव से अपना पहला चरण पूरा किया था और आज मिशन ने अपना दूसरा चरण शुरू कर दिया है। 
नोडल अधिकारी नरेंद्र यादव ने कहा कि मिशन पहले चरण में जरूरतमंद लोगों की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुका है और अब दूसरा चरण भी शुरू किया है जिसमें फिर एक परिवार को मिशन 10 दिन का राशन मुहैया करा रहा है। जो बहुत ही सराहनीय है। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक स्वामी दयाधिपानंद (डॉ शिवकुमार) महाराज ने कहा कि मिशन ने पहले चरण में जरूरतमंदों को 5 हजार राशन की किट वितरित की है। और अब राशन किट वितरण का दूसरा चरण शुरू किया है। कीट में आटा, चावल, दाल, सोयाबीन, आलू, नमक, धनिया, हल्दी, मिर्च, तेल, साबुन है। जो एक परिवार में लगभग 10 से 15 दिन तक चलेगा। उन्होंने बताया कि राशन वितरण में लोगों को माक्स के साथ साथ कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए पंपलेट भी बांटे हैं। और स्वच्छता व सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेषकर ख्याल रखा गया है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद मिशन के संतों को नर सेवा नारायण सेवा का जो मंत्र दिया है उसे मिशन के संतों ने हमेशा साकार किया है और इस अंतरराष्ट्रीय विपदा के समय पूरे भारत में ही नहीं विश्व में मिशन के संस्थान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours