हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। विभिन्न देशों के साथ ही हिंदुस्तान में भी महामारी के रूप में फैल रहे कोरोनावायरस के चलते अनेक सामाजिक, राजनीतिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ सरकार भी जनता हित के लिए कार्य कर रही है। तो ऐसे में महिला शक्ति भी जनसेवा कर लोकडाउन में अपनी उपस्थिति करा रही है, वह भी किसी से पीछे नहीं है। भाजपा से जुड़ी हेमलता चौधरी अपनी तरफ से मुसीबत के समय में लोगों के लिए सहारा बन रही है। उन्होंने घर पर ही हजारों की तादाद में मास्क तैयार कर नगर के लोगों को घर-घर जाकर वितरित किए हैं। इसके अलावा वह जरूरतमंदों को अपनी ओर से अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही हैं। राजपूताना स्थित ज्योतिष मंदिर में पहुंच उन्होंने आचार्य पंडित रमेश सेमवाल को मास्क भेंट किए तथा उनका आशीर्वाद लिया, वहीं उन्होंने राह चलते लोगों को भी मास्क वितरित कर पुण्य की भागी बनी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours