हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। युवा भाजपा नेता अवनीश कौशिक को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी ने कोर कमेटी ग्रुप की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जनपद हरिद्वार निवासी अवनीश कौशिक की कार्यकुशलता एवं हिंदू हित के लिए किए गए कार्यों के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उनको इस पद की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तराखंड प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने पर अवनीश कौशिक ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी तथा कोर ग्रुप के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस पद पर रहते हुए प्रदेश के हितों की रक्षा तथा हिंदुत्व के सम्मान के लिए कार्य करेंगे। अवनीश कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बड़ी संख्या में समर्थकों द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours