हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में जेके टायर कंपनी प्रशासन व कर्मचारियों के बीच पिछले कई दिनों से वेतन काटने को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद को निपटाने के लिए तीन बार बैठक की जा चुकी हैं। लेकिन कर्मचारी तो हर बार अपनी बात पर सहमत हो जाता है। जबकि जेके टायर कंपनी प्रबंधन अपनी बात से मुकर जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी वेतन का तकरीबन 70 से 80 फीसदी वेतन काट लिया गया है। जबकि कंपनी प्रशासन के वेतन में कोई कटौती नहीं की गई है। जो कर्मचारियों का सीधा शोषण है जिसे लेकर आज जेके टायर कंपनी कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं। हमने धरने पर बैठे कर्मचारियों से बात की तो, कर्मचारियों ने बताया कि उनकी बैठक पहले भी कंपनी प्रशासन के साथ हो चुकी है। जिसमें यह मांग की गई थी की कंपनी जितना वेतन कर्मचारियों का काट रही है उतना ही अपने कंपनी के अधिकारियों का भी काटे। लेकिन इस बात पर सहमति नहीं हो सकी।
देखें वीडियो: लक्सर क्षेत्राधिकारी
कंपनी ने कर्मचारियों का 70 से 80 फ़ीसदी वेतन काट लिया। जिसे लेकर कर्मचारियों में रोष पैदा हो गया। मामला एसडीएम दरबार भी पहुंचा। वहां भी इसका कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद मामला जिलाधिकारी के पास भी पहुंचा। वहां भी इसका कोई समाधान नहीं निकल सका। मामले को लेबर कोर्ट में डाल दिया गया है। आज से कर्मचारी धरने पर बैठ गए है। कर्मचारियों का कहना है कि हम अपना वेतन नहीं कटने देंगे जब हमने लोक डाउन में काम किया है तो काम के बदले हमें हमारा हक मिलना चाहिए जो हम लेकर रहेंगे जेके टायर प्रशासन का रवैया कर्मचारियों के प्रति अच्छा नहीं है। जिसे लेकर सभी कर्मचारियों में रोष पनप रहा है। वहीं कंपनी गेट के बाहर हंगामा होने की सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा भी मौके पर पहुंचे। अविनाश वर्मा से हमने बात की उन्होंने बताया कि कंपनी कर्मचारियों व कंपनी प्रशासन के बीच वेतन काटने को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। जिसमें आज कर्मचारियों ने कंपनी गेट के बाहर धरना दे दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जिससे व्यवस्था न बिगड़े हमने कर्मचारियों को बता दिया है कि मामला लेबर कोर्ट में ले जाएं। वहां का जो भी आदेश होगा वह सर्वमान्य होगा हमारी ओर से कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी हाल में वातावरण नहीं बिगड़ने दिया जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours