हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर योगेश देव एवं एस०पी०ओ एम०आर शर्मा कोतवाली नगर को किया गया CORONA WARRIOR से सम्मानित वर्तमान समय में कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव एवं नियंत्रण प्रबंधन के दृष्टिगत पुलिस कार्मिकों एवं जनता के व्यक्तियों द्वारा कड़ी मेहनत एवं अत्यंत उत्साह से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर आज दिनांक 7 मई 2020 का पुलिस CORONA WARRIOR चुना गया है, वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व व भारतवर्ष में कोरोना संक्रमण महामारी के दृष्टिगत संपूर्ण भारतवर्ष में लॉकडाउन किया गया है, इस संक्रमण के रोकथाम हेतु विधि व्यवस्था भंग होने की स्थिति उत्पन्न ना होने पाए तथा शांति व्यवस्था कायम रखते हुए बहुत ही मेहनत और लगन के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए ज्वालापुर क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर निरंतर भ्रमण सील रहते हुए वहां की जनता को जागरूक कराया गया तथा ज्वालापुर क्षेत्र मे क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों हेतु समय से राशन आदि की व्यवस्थाएं पूर्ण कराई गई, इसी क्रम में कोतवाली नगर मे नियुक्त किए गए विशेष पुलिस अधिकारी (एस०पी०ओ०) एम०आर० शर्मा द्वारा चल रहे। कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान lockdown मे मेहनत व लगन के साथ अच्छी ड्यूटी दी गई तथा पुलिस टीम के साथ टीम भावना के रूप में रहकर कार्य किया गया तथा गरीब एवं असहाय लोगों को राशन एवं अन्य सामग्री वितरित की गई जिससे पुलिस को काफी सहयोग मिला, जिसके फलस्वरूप एस०एस०पी०हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर योगेश देव एवं एस०पी०ओ० एम०आर०शर्मा कोतवाली नगर हरिद्वार को CORONA WARRIOR से सम्मानित किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours