हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के वार्ड 15 के पार्षद विवेक उनियाल द्वारा लॉक डाउन के प्रथम दिन से ही समस्त वार्ड की जनता की सेवा तन मन और धन से की गई। विवेक उनियाल स्वभाव से सरल जनता के लिए सदैव उपलब्ध रहने वाले तथा शासन एवं प्रशासन के दिशा निर्देशों के क्रम को अक्षरश पालन कराने वाले पार्षद हैं। संपूर्ण वार्ड 15 को इन्होंने लगातार सैनिटाइजर कराया। घर घर जाकर साबुन, मास्क एवं अन्य उपयोगी वस्तुओं का वितरण कराया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में उन्होंने पूरी वार्ड को योग्य, कर्मठ तथा परिश्रमी युवाओं की टीम गठित करके संपूर्ण कालोनियों को कोविड-19 से बचाने हेतु जन-जन तक जन चेतना एवं जागरूकता अभियान चलाया। विवेक उनियाल ने बताया की हमारा पूरा वार्ड एक परिवार है। जिसमें 5000 लोगों की जनसंख्या है जोकि विवेक विहार, पंचवटी कॉलोनी तथा लोधामंडी तक है। इस लॉक डाउन के दिनों  में माननीय मंत्री मदन कौशिक के दिशा निर्देश तथा सहयोग निरंतर अनवरत रूप से मिल रहा है। जिसमें सबसे पहले हमारी वार्ड टीम के वार्ड अध्यक्ष प्रभात घिल्डियाल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित रघुवंशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा शर्मा और मेरे सहयोगी कार्यकर्ता विजय गवाडी मनीष जोशी एवम सभी बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर एक टीम बनाकर जरूरतमंद में से 350 परिवार को पहले 100 परिवारों को तहसील के माध्यम से सूखा राशन की किट का वितरण किया गया। उसके बाद मंत्री मदन कौशिक के द्वारा ढाई सौ परिवारों को सूखा राशन की किट का वितरण किया गया। नगर निगम से हफ्ते में एक बार सैनिटाइजर का छिड़काव कर रहे हैं तथा हर 10 दिन में फागिंग कर रहे हैं। जिलाधिकारी के द्वारा बनाई टीम के साथ जो लोग वार्ड में होम क्वॉरेंटाइन है उनकी कुशलक्षेम में पूछ रहे हैं। घर घर जाकर डाटा ले रहे हैं कि कौन से लोग बाहर से आए हुए हैं तथा सभी लोगों को समझा रहे हैं कि घर पर ही रहे और माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लॉक डाउन के नियमों का पालन करें। अंत में पार्षद विवेक उनियाल समस्त वार्ड की जनता से एक अपील करना चाहते हैं कि घर पर ही रहो और कोरोना की कड़ी तोड़ो। तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करो।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours