हरिद्वार की गूंज (24*7)
भारत माता के महान सपूत वीर योद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती कोरोनावायरस जैसी महामारी के कारण भेल क्षत्रिय समाज के आवाहन पर घर पर ही दिए जलाकर मना रहे है। पूरे देश में सनातन धर्म का पताका फहराने वाले महाराणा प्रताप की जयंती पर सभी ने अपने घरों पर दीप जलाकर उन्हें नमन किया। दीप जलाने के आवाहन को सफल बनाने के लिए भेल क्षत्रिय समाज के महामंत्री ठाकुर सचिन चौहान ने देशवासियों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद व्यक्त किया। संरक्षक अरुण कुमार ने बताया कि 37 दिनों से भेल क्षत्रिय समाज ने महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान रसोई चलाई हुई है। जिसमें रोजाना 450 से अधिक भोजन पैकेट गरीब, जरूरतमंदों में बांटे जाते हैं। महामंत्री ठाकुर सचिन चौहान ने बताया कि जयंती के शुभ अवसर पर भेल क्षत्रिय समाज की टीम ने राजा बिस्किट चौकी व गैस प्लांट चौकी पर लगभग 4000 से अधिक लोगों को हलवे के प्रसाद का वितरण किया। भेल क्षत्रिय समाज की अध्यक्ष भारत भूषण चौहान ने पूरी टीम का हौसला बढ़ाते हुए टीम वर्क की तारीफ की। राज्यमंत्री सुशील चौहान ने कहा भेल क्षत्रिय समाज की टीम हर वर्ष बड़ी धूम-धाम से जयंती मनाती है परंतु कोरोनावायरस महामारी के कारण सीमित इस साल जयंती अपने अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर मनाई जा रही है। जिसमें महामंत्री ठाकुर सचिन चौहान व उनकी टीम द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी अतिथियों को 9:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक एक साथ अलग अलग समय पर 4 से 5 अतिथियों को बुलाकर महाराणा प्रताप के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर पार्षद अर्जुन सिंह चौहान, सभासद हरि ओम, सभासद पंकज, वीर प्रताप चौहान, राजवीर सिंह चौहान मंत्री BMKP इंटक, अमित चौहान महामंत्री भेल कर्मचारी परिषद, अनिल चौहान, जितेंद्र कुमार पुंडीर, अनुराग कुशवाहा, मनीष सिंह महामंत्री HMS, पवन चौहान, चंद्रशेखर चौहान उपाध्यक्ष भेल क्षत्रिय समाज, महेंद्र सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष भेल क्षत्रिय समाज मोहित चौहान, राकेश चौहान, नरेंद्र चौहान, सुनील चौहान, विक्रांत चौहान, श्याम कुमार धीमान, सरदार हरचरण सिंह, हिमांशु, अखिल, सचिन चौहान उप ग्राम प्रधान बोंगला, गैस प्लांट चौकी इंचार्ज सत्येंद्र सिंह नेगी, रानीपुर कोतवाली निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours