हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने आश्रम चोरी का खुलासा करने का दावा किया है। पांच अभियुक्तों को चोरी का माल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि बीते बुधवार को चन्द्रेश्वर नगर निवासी श्याम शरणानंद ने दी तहरीर में बताया कि बुधवार की सुबह वह आश्रम की सफाई कर रहा था। इस दौरान उसने देखा कि आश्रम के गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर प्रवेश करने के बाद सभी कमरों से 2 टीवी, एक इन्वर्टर, एक सिलेंडर, सिलाई मशीन आदि गायब हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देर रात चन्द्रभागा पुल के पास से पांच अभियुक्तों को दबोच लिया और उन्हें कोतवाली ले आई। जंहा आरोपियों ने आश्रम में हुई चोरी का जुर्म कबूल लिया। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि आरोपियों से चोरी के माल की बरामदगी भी कर ली गई है। आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राजू कुमार पांडे निवासी कुम्हारबाडा ऋषिकेश, वीर यादव निवासी चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश, दीपक निवासी चन्द्रभागा,कमलेश ठाकुर निवासी चन्द्रेश्वर नगर और सोनू निवासी चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश के रूप में बताई है। जिन्हें संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours