हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। समाजसेवी सतीश त्यागी (त्यागी एसोसिएट्स) आर्य नगर ज्वालापुर ने आज दिनांक 15 मई को 1 लाख का चेक कोरोना संकट काल में मुख्यमंत्री राहत कोष में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के माध्यम से दिया है इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि समाज के जिम्मेदार लोगों द्वारा जो सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जा रही है। निश्चित रूप से वह इस कोरोना जैसी भयावह बीमारी से लड़ने के लिए एक वरदान साबित होगी। वहीं चेक सौंपते समय समाजसेवी सतीश त्यागी ने कहा कि वह पूर्व में भी इस भयावह महामारी के समय में सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहे हैं और आगे भी वह हमेशा सरकार का पूर्ण रूप से सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस विपदा की घड़ी में सभी का कर्तव्य है कि देशहित में आगे आकर मानव सेवा में अपना योगदान दें। यही देश की सच्ची देशभक्ति होगी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी और अभिषेक त्यागी उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours