हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की वैश्विक महामारी के कारण लागू किए गए लॉक डाउन के दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा सख़्ती के साथ नियमों का पालन कराया जा रहा है "मगर ये जो पब्लिक है ये नहीं मानती है" उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा खरीदारी के लिए निर्धारित की गई समय सीमा में बढ़ोतरी के पश्चात आवश्यक और घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए सड़कों और बाजारों पर भारी-भरकम भीड़ पुलिस और प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन के समक्ष लॉक डाउन का अनुपालन कराया जाना बेहद ही मुश्किलों भरा है। इसी बात का एक जीता जागता उदाहरण लक्सर में शुक्रवार को सब्जी और फल विक्रेताओं द्वारा अस्थाई रूप से लगाई गई। सब्जी मंडी बाजार में साफ़ देखा गया दरअसल खरीदारी के लिए सुबह 6 बजे ही हजारों की संख्या में लोगों का भारी-भरकम हुजूम उमड़ आया। शुक्रवार के इस नजारे में अधिकांश लोग बिना मास्क के दिखाई दिए, इस दौरान मौजूद जनसैलाब की अपेक्षा मौके पर अपर्याप्त रूप से तैनात पुलिस बल को भी लोगों को लॉक डाउन के अनुपालन में नियमित करते हुए पसीने छूट गए। मगर पुलिस और प्रशासन द्वारा लॉक डाउन के अनुपालन से संबंधित दिए गए निर्देशों के बावजूद भी स्थानीय लोगों द्वारा खरीदारी के वक्त खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर लॉक डाउन के मानकों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। ऐसी परिस्थितियों में शुक्रवार को उमडा हजारों लोगों का जनसैलाब संक्रमण के खतरे को दावत दे रहा है। वही इसकी जानकारी होते ही लक्सर के उप जिला मजिस्ट्रेट पूरण सिंह राणा द्वारा मामले का संज्ञान लिया गया है उन्होंने बताया कि पुलिस को खरीदारी के वक्त लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दे दिया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours