हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आम आदमी पार्टी जिला हरिद्वार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार द्वारा प्रदेश में पर्यटन और परिवहन सेक्टर को जारी राहत को नाकाफी बताते हुए इसमें ओर राहत देने की अपील की है। पार्टी की जिला अध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि लॉकडाउन को 50 दिन से ज्यादा हो गए है। जिस पर जनता ने सरकार द्वारा जारी निर्देशो का पूर्णतया पालन किया। उन्होंने बताया कि जिनसे उनके उद्योग, व्यापार, नौकरी पर व्यापक असर पड़ा है। और हर वर्ग इस आपदा में प्रभावित हुआ है। उन्होंने राहत को ऊंट के मुँह में जीरा बताते हुए सरकार को ओर ज्यादा राहत देने की अपील की है। और 3 माह की स्कूल फीस, बिजली बिल, हाउस टैक्स ओर पानी का बिल माफ, बारिश के कारण किसानों की फसल नष्ट होने पर लोन माफ करने और उन्हें खाद्य व बीज सस्ते दामो पर मुहैय्या कराने की मांग की गई है। जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि लॉक लॉक डाउन में चारधाम यात्रा पूरी तरह प्रभावित हुई है। लोगो के व्यापार बन्द होने की कगार पर है। होटल व्यवसाय और इससे जुड़े अन्य छोटे, बड़े कारोबारी भी प्रभावित हुए है। और प्रदेश सरकार द्वारा ऑटो, विक्रम, बस टैक्सी को 1000 रुपये देकर उनका मजाक उड़ा रही है। ऐसे समय में जब 4 में 2 से ज्यादा सवारी पर प्रतिबंध है। तो गरीब चालक कैसे अपने परिवार को पालेगा उन्होंने राज्य सरकार से दिल्ली सरकार की तर्ज पर 5000 रुपये प्रतिमाह देने की अपील की करते हुए कहा एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा ईएमआई में छूट देने की बात कह रही है। वही बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों पर क़िस्त जमा का दबाव बनाया जा रहा है। और मिनिमम बैलेंस मेंटेन न होने पर अतिरिक्त चार्ज काटा जा रहा है। केंद्र सरकार को इसपर त्वरित कार्यवाही करने की जरूरत है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours