हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। शुक्रवार को बैराज काॅलोनी निवासी एक बैंककर्मी महिला कोरोना पाॅजिटिव पाई गई थी। शनिवार को महिला के पति की रिपोर्ट भी कोविड 19 पाॅजिटिव पाई गई है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहोल बन गया है। बताया जा रहा है कि महिला जिस बैंक में कार्यरत थी उस बैंक को भी सील कर दिया गया है। जबकि बैराज काॅलोनी को भी सील किया गया है। शनिवार को एम्स प्रशासन की ओर से जारी बयान में बताया गया कि बीेते शुक्रवार को जिस महिला बैंककर्मी की रिपोर्ट साकारत्मक पाई गई। उसी महिला के पति की रिपोर्ट भी शनिवार को कोरोना पाॅजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की कुछ दिन पूर्व दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्ररी बताई जा रही है। बहरहाल व्यक्ति को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
बापूग्राम फिर हुआ सील
ऋषिकेश में कोरोना के मामले सामने आने से दो इलाकों को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया है। जिसमे बापू ग्राम को फिर से सील कर दिया गया। बता दे कि यह इलाका पिछले दो दिन पूर्व ही हॉटस्पॉट मुक्त हुआ था। लेकिन अंधेरी से लौटे प्रवासी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इलाके को फिर से सील कर दिया गया है। इसके अलावा बैंककर्मी महिला के कोरोना पॉजिटिव के बाद उसके पति में भी कोरोना की पुष्टि हुई। जिससे बैराज कालोनी भी सील कर दी गई है और बैंक के 14 कर्मचारियों को भी होम क्वारंटाईन कर दिया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours