हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। रायवाला थाना क्षेत्र में हजारों की कीमत की स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा। संबंधित धाराओं में आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है, जबकि स्मैक को भी बरामद कर लिया गया है, जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक संदिग्ध अवस्था में मोतीचूर फाटक के पास घूम रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोच लिया और से थाने ले आई। जहां तलाशी लिए जाने पर उसके पास से 24 ग्राम स्मैक बरामद कर ली गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान शहजाद पुत्र शमशु निवासी जीवनगढ़ विकासनगर के रूप में कराई है, बताया कि आरोपी विकास नगर से कई वाहनों में बैठकर हरिद्वार किसी को स्मैक बेचने जा रहा था। जबकि आरोपी पूर्व में भी कई बार अपराधिक गतिविधियों में जेल भी जा चुका है, बहरहाल पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours