हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जैसा कि सभी को मालूम है, कि देश और दुनिया इस समय गम्भीर बीमारी से दो चार हो रहा है, जिसको नोवल कोरोना वायरस COVID-19 के रूप में जाना जा रहा है, इसी गम्भीर समस्या में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ पुलिस कर्मी अन्य संगठनों के साथ साथ पत्रकार बंधु अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं, इसी कोरोनावायरस की लड़ाई में कोरोना संक्रमण से एक पत्रकार बंधु का निधन हो गया है, पत्रकार बंधु के निधन को प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा व क्लब पदाधिकारियों ने दुखद बताया तथा सरकार से पत्रकार बंधु की 1 करोड रुपए देने की मांग, हरिद्वार प्रेस क्लब ने यूपी में कोरोना के कारण वरिष्ठ पत्रकार के निधन को बहुत दुखद बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है, साथ ही सभी सरकारों से पत्रकारों को कोरोनावारियर्स की श्रेणी में रखते हुए उनके तमाम सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकारी स्तर पर लिए जाने की मांग उठाई है, यूपी सरकार से दिवंगत पत्रकार के परिजनों को एक करोड रुपए तथा एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की है, क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और महामंत्री महेश पारीक ने इस सम्बंध में बयान जारी कर कहा कि चिकित्सकों और पुलिस कर्मियों सहित अन्य जाबाजो के तरह पत्रकार भी अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना संक्रमण के बीच काम कर रहे हैं, आगरा में वरिष्ठ पत्रकार के निधन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए क्लब के पदाधिकारियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र भेजकर पत्रकारों को भी समुचित स्वास्थ्य सुरक्षा मुहैया कराने की मांग उठाई यूपी सरकार से दिवंगत के परिजनों को एक करोड रुपए देने की क्लब के पदाधिकारियों ने मांग की है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours