हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी क्षेत्र मे ग्राम पंचायत टिहरी डोब नगर मे मनरेगा श्रमिक मंगल सिंह की पुत्री की शादी हुई। मंगल सिंह का परिवार बीपीएल श्रेणी में आता है, उसकी बेटी की शादी जनपद टिहरी गढवाल के घनसाली तहसील के ग्राम पोनडा में हुई। जिसके लिये दूल्हा सोमवार को चार बारातियों के संग दुल्हन लेने पहुंचा। विश्व मे फैली कोरोना महामारी के बीच यह बारात चर्चा का बिषय बनी हुई है। पहले यह शादी 13 अप्रैल को आनी थी, लेकिन लॉक डाउन के कारण उस समय स्थगित करनी पड़ गयी थी। अब दूल्हा परिवार के प्रमुख सदस्यों चार बरातियों के साथ दुल्हन लेने जब टिहरी डोब नगर पथरी पहुँचा तो ग्रामीणों ने उनका सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुवे जोरदार स्वागत किया। जनपद टिहरी गढ़वाल के घनसाली तहसील के ग्राम सभा पौनडा से आई बरात मे वर बधु ने भी सोशल डिस्टेन्स का पालन कर साथ फेरे लिए। शादी में उपस्थित मेजबान, और मेहमानो ने अपने अपने चेहरो पर मास्क लगाकर रखा गया। इस अवसर पर दूल्हा मुकेश व दुल्हन प्रमिला का कहना है "कि सम्पूर्ण विश्व में चल रही कोरोना जैसी महामारी से पूरा विश्व चपेट मे है, उसी को ध्यान मे रखते हुए हमने सरकार के नियमो का पालन करते हुए सोशल डिस्टेन्स व मास्क पहनकर पूरे विधि विधान से सात फेरे लेकर विवाह सम्पन्न किया। लडकी की माता कला देवी नेअपनी लडकी को नम आंखों से ससूराल के लिये विदा किया। ग्राम प्रधान सुनीता बलवन्त पंवार ने कहा है कि सरकार द्वारा शादी समारोह मे सामाजिक दूरी बनाकर 50 लोगो को विवाह मे रहने की अनुमति प्रदान की है। लेकिन स्थानीय लोगो सूझबूझ के कारण 50 से भी कम लोग शादी में सम्मलित हुवे। जिससे कि सामाजिक दूरी बनी रहे जिसका सभी ग्रामवासियों ने पालन किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours