हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कश्यप दल फाउंडेशन की ओर से जारी भोजन वितरण कार्यक्रम आज 34 वे दिन भी  जारी रहा, जानकारी देते हुए संस्था के महासचिव अरुण कश्यप और उपाध्यक्ष प्रभाकर कश्यप ने बताया कि जनपद में लोक डाउन - 3 शुरू हो गया है पर अभी भी शहर और आसपास के इलाकों में पके हुए भोजन की बेहद जरूरत है। जिसे देखते हुए हमने अब भी अपनी भोजन व्यवस्था जारी रखी है।आज हमने कुछ पहले से निर्धारित जगहों को छोड़कर सभी जगह मटर पुलाव के पैकेट भिजवाए। साथ ही वात्सल्य वाटिका, रेलवे स्टेशन हरिद्वार और कश्यप समाज आश्रम परिसर में भी बंटवाए गए हैं। संगठन कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए विद्युत विभाग के जेई आशीष कुमार ने कहा कि ऐसे अवसर पर यदि संगठन ऐसा कार्य कर रहा है तो इससे बड़ी कोई मानव सेवा नहीं हो सकती । उन अन्य संगठनों और संस्थाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए जो इस समय किसी प्रकार की मानव सेवा नहीं कर रहे हैं। क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है।इस अवसर पर कश्यप समाज आश्रम के संस्थापक उशेंद्र कश्यप, अध्यक्ष बुद्ध सिंह कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, अध्यक्ष देवराज कश्यप, संरक्षक नवीन अग्रवाल, अरविंद कश्यप, दुष्यंत शर्मा, विकास शर्मा,  ऋषिपाल कश्यप आदि ने सहयोग किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours