हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। जनता और पुलिस के बीच के सम्बन्धो को मजबूती देते हुवे रानीपुर विधायक आदेश चौहान की प्रेरणा से रानीपुर चौक बाजार मंडल की टीम ने हरिद्वार पुलिस को ऑडोमोस की ट्यूब बांटी गई। मण्डल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि की अगुवाई में रानीपुर मोड़, भगतसिंह चौक, ऊँची सड़क दुर्गा चौक, निकट कोतवाली, पुलजटवाडा, पावधोई स्थानों पर ड्यूटी देते पुलिसकर्मियों को ऑडोमोस ट्यूब का वितरण किया गया। सोशल मिडिया प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि रात्रि में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए और कोरोना योद्धाओ के स्वास्थ्य को ध्यान में रखा गया। जिसके लिये रानीपुर चौक बाजार मंडल द्वारा निर्णय लिया गया कि इससे पहले हमारी मित्र पुलिस के किसी भी जवान को मच्छरो के कारण कोई बीमारी हो उसकी रोकथाम हेतु हर तरह आवश्यक कदम उठाये जायेगे। जिसके अंतर्गत 60 मित्र पुलिस (कोरोना वॉरियर्स) के लिए मच्छरों को भगाने वाली क्रीम ऑडोमाॅस क्रीम वितरण की गई। इस कार्यक्रम में महामंत्री प्रिंस लोहाट, आलोक चौहान, उपाध्यक्ष भगत सिंह, युवा कार्यकर्ता विनय तिवारी, दिनेश मिश्रा और अश्वनी कुमार ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours