हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रूडकी। सरकार गरीबों की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रही है,उन्हें सस्ता राशन व आर्थिक मदद के रूप में नगदी जैसी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन अभी भी सैकड़ों ऐसे परिवार हैं, जिनकों किसी भी सुविधा का कोई लाभ नहीं मिल रहा है, जैसे तेलीवाला, गुलाब नगर, रामपुर, मच्छी मोहल्ला, भारत नगर आदि मोहल्लों में रहने वाले परिवारों की हालत काफी खराब है।नगर निगम सभी विधायकों, जिला अध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों, मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से अपील की है कि जिन परिवारों के पास राशनकार्ड उपलब्ध नहीं हैं। उन्हें सरकारी मदद के रूप में मिलने वाली राशन की सुविधा भी नहीं मिल रही है।ऐसे में इन परिवारों के बच्चों व बूढ़े व्यक्तियों के सामनें भूखे रहने की नौबत आ गाई है। इन परिवारों को सरकारी योजनाओं का भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है। पूरे जिले में ऐसे परिवारों की संख्या सैकड़ों की तादात में है। कोरोना महामारी के चलते इन परिवारों के रोजगार भी बंद पड़े है ऐसे में इनको मदद की सख्त ज़रूरत है।देखना होगा कि इन परिवरों की मदद के लिए प्रशासन द्वारा क्या कदम उठाएं जाते हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours