हरिद्वार की गूंज (24*7) 
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर शुगर मिल में गन्ना लेकर पहुंचे एक किसान की उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब वह ट्रैक्टर ट्राली के नीचे मौजूद था जब पीछे से दूसरा ट्रैक्टर चला, तो ट्रैक्टर ट्राली किसान के ऊपर चढ़ गई और किसान की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक किसान लक्सर तहसील क्षेत्र के डेरिया गांव का निवासी है। इस घटना के बाद मील प्रशासन में हड़कंप मच गया और जैसे यह खबर लक्सर पुलिस प्रशासन को मिली, तो पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेजा गया। आपको बता दें कि शुगर मिल में इस तरह का हादसा पहली बार नहीं हुआ इससे पहले भी शुगर मील प्रशासन की लापरवाही के कई मामले सामने आ चुके हैं और कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं। लेकिन प्रशासन इसके सामने अक्सर बौना नजर आता रहा है। 
     देखें वीडियो: जिलाधिकारी सी० रविशंकर
लक्सर प्रशासन व शुगर मिल प्रशासन की मिलीभगत में लापरवाही के मामले लक्सर में अक्सर देखे जाते रहे हैं। जिसका खामियाजा आम जनता को ही भुगतना पड़ता है। वही हम जब मृतक किसान के परिजनों से मिले और उनसे इस हादसे के बारे में जानकारी जुटाई, तो मृतक के पिता का कहना है कि उसके बेटे के साथ हादसा नहीं हुआ बल्कि जान बूझकर उसे ट्रैक्टर के नीचे रौंदा गया है। उसके ऊपर जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई है। इस पूरे मामले को लेकर जब हरिद्वार जिलाधिकारी से बात की गई उनसे पूछा गया कि शुगर मिल की बढ़ती लापरवाही पर लगाम कब लगेगी, ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं  परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है तो उन्होंने कहा कि मामले की पूरी छानबीन की जाएगी, किसी के द्वारा लगाए आरोपों को लेकर किसी को भी दोषी नहीं ठहराया जा सकता है। हम इस पूरे मामले की ऑफिशियल जांच कराएंगे। जांच के उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours