हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। आज पुलिस उप महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को भारत बंद के दौरान अपने-अपने क्षेत्र के सोशल डिस्टनसिंग बनाए के लिए दिशा निर्देश दिए। कोरोना वायरस के संक्रमण चक्र को तोडऩे के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान अब पुलिस अधीक्षक नगर व सीओ डालनवाला के निकट राजपुर थाना पुलिस ने ड्रोन कैमरे से अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत की मॉनिटरिंग करेगी, ताकि कही भी भीड़ एकत्र ना हो और भीड़ एकत्र नजर आने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करेगी, पुलिस ने ड्रोन कैमरे की ट्रायल आज सोमवार को क्षेत्र के फोकस वाले स्थानों को भी चिन्हित किया। जिमसें राजपुर थाना पुलिस अब हाईटेक तरीके से राजपुर क्षेत्र पर नजर रखेगी, इसके लिए पुलिस अब ड्रोन कैमरे की सहायता से मुख्य बाजारों, बस्तियों और गली मोहल्लों में होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी।
देखें वीडियो:
पुलिस ने ड्रोन कैमरे से मॉनिटरिंग करने की ट्रॉयल भी ली और कई इलाकों को फोकस कर चिन्हित भी किया है, अब पुलिस इन चिन्हित स्थानों के साथ ही भीड़ एकत्र होने की शिकायतों पर भी ड्रोन कैमरे की मदद से वहां का नजारा देख सकेगी। इस व्यवस्था से अब पुलिस को गली मोहल्ले में नियमित गश्त करने के कार्य से कुछ राहत मिलेगी और सूचना या किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर पुलिस अपने स्तर पर ही उस स्थान की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करेगी, पुख्ता सबूत जुटाने के बाद पुलिस सख्त कदम उठाएगी। जब इस बारे में राजपुर थानाध्यक्ष अशोक राठौड़ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ड्रोन कैमरे से पूरे थाना क्षेत्र की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाएगी, कही भी भीड़ होने की शिकायत मिलती है तो उस स्थान की ड्रोन कैमरे की मदद से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जाएगी, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके। आखिर यह सभी की सुरक्षा से जुड़ा मामला है और किसी को भी भीड़ एकत्र करने की अनुमति नही दी जायेगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours