हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में लॉक डाउन से प्रभावित मजदूरों के परिजनों को ग्रामीण स्वास्थ्य संस्था (रजिस्टर्ड) ने लगातार तीसरे दिन 200 से ज्यादा उन लोगो को भोजन दिया जिनका रोजगार लॉक डाउन के कारण छीन गया है। आज के भोजन में छोले चावल और पूरी दी गई। इसके अलावा ग्रामीण स्वास्थ्य संस्था के अध्यक्ष राकेश बंसल ने पुलिस अधिकारियों औऱ पुलिसकर्मियों को गुलाब के फूल देते हुवे कहा कि लॉक डाउन के समय निष्ठा से दिन रात जिस मेहनत से हमारी मित्र पुलिस कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में समर्पित है वह प्रशंसनीय हैं। जिसके लिए समय समय पर मित्र पुलिस का उत्साहवर्द्धनब होना आवश्यक है। भोजन आवंटित करने मे अतुल सिंह राणा, श्यामेन्द्र कुमार बंसल,  शिव सिंह, सचिव पुन्य बंसल, वंशिका बंसल और गगन शर्मा आदि ने भी योगदान दिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours