हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर निगम क्षेत्र में कोरोना प्रकोप के चलते जहां सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं समाज सेवा कर मजबूर एवं बेसहारा लोगों तक अपनी सहायता पहुंचा रही है, वहीं नगर निगम भी ऐसे लोगों के लिए शुरू से ही भोजन आदि की व्यवस्था कर इस पुण्य के कार्य को अंजाम दे रहा है। नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर अंजुम गौर नगर के उन प्रत्येक वार्ड एवं गली मोहल्लों में जा-जाकर बच्चों, महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरित कर रही हैं, जो लोकडाउन के चलते अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। तथा उनमें ज्यादातर ऐसे जरूरतमंद लोग शामिल है, जिनके घरों पर भोजन भी नहीं बन पा रहा है। ब्रांड अंबेसडर अंजुम गौर ऐसे लोगों की मदद के लिए दिन भर निगम की ओर से उनके लिए भोजन उपलब्ध कराकर सेवा का कार्य कर रही हैं तथा उनके दर्द को बांट रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours