हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में दमकल विभाग की ओर से मेन बाजार को सैनिटाइज किया गया है। एफएसओ लक्सर मेहताब अली का कहना है कि जहां देश में कोरोना नामक बीमारी ने महामारी का रूप ले लिया है। उसी को देखते हुए हमने आज फायर सर्विस लक्सर यूनिट की ओर से लक्सर शहर को सैनिटाइज किया है। उन्होंने कहां कि ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम भी लक्सर वासियों के लिए कोई काम कर सकें। इसी क्रम में आज अपनी टीम सहित वह लक्सर बाजार पहुंचे और उन्होंने शहर में सैनिटाइज किया। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के दौरान आगे भी इसी तरह से क्षेत्र में उनकी यूनिट द्वारा सैनिटाइज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह सभी क्षेत्र वासियों के साथ हैं और उनकी ओर से सभी की हर संभव मदद की जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours