हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। नई दिल्ली निज़ामुद्दीन मरकज में मौलाना साद की लापरवाही व अनियमितता के चलते देश, दुनिया के कोने कोने से आये मुस्लिम समुदाय के जमातियों को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से जहाँ एक और केंद्र की मोदी सरकार व राज्य सरकारे चिंतित है, वही सामाजिक संगठनों व उनके प्रतिनिधि भी मौलाना साद व उनकी संस्था को देश मे प्रतिबंधित करने की मांग को लेकर खुलकर सामने आने लगे है, पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा निज़ामुद्दीन मरकज की लापरवाही की वजह से देश दुनिया के जमातियों को कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आना पड़ गया, जोकि एक बहुत बड़ी लापरवाही का नतीजा है, 
                देखें वीडियो: संजय चोपड़ा
इस कोरोना वायरस की जंग में और मुस्तेदी के साथ सभी समाजिक संस्थाओ व आम नागरिकों को लॉकडाउन का अक्षय से पालन कर एक सच्चे देशभक्त योद्धा के तरह लड़ना होगा, उन्होंने कहा मैं मांग करता हूँ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उत्तराखंड, हरिद्वार से जमातियों को उत्तराखंड से दूर उचित स्थान पर स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में रखा जाए ताकि उत्तराखंड इस कोरोना वायरस के संक्रमण से दूर ही रहे। उन्होंने यह भी कहा मौलाना साद जैसे समाज के दुश्मन व इंसानियत के दुश्मन को समाज मे रहने का कोई अधिकार नही है सभी समुदाय के लोगो को मिलकर ऐसे लोगो का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours