हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते नगर में जहां अनेक सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के लोग गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं उत्तराखंड सवर्ण समाज आर्मी के द्वारा भी नगर में सैकड़ों ऐसे जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए हैं। जो कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते रोजी-रोटी के लिए मजबूर हैं। उत्तराखंड सवर्ण समाज आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष गौरव कौशिक के नेतृत्व में उनकी टीम ने नगर के विभिन्न स्थानों पर जा-जा कर सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करते हुए लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए तथा उनकी हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
देखें वीडियो
उत्तराखंड सवर्ण समाज आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष गौरव कौशिक का कहना है कि लॉक डाउन के दौरान कोई गरीब भूखा ना रहे, इसकी पूरी व्यवस्था उत्तराखंड सवर्ण समाज आर्मी द्वारा की गया है। उन्होंने कहा कि नि:स्वार्थ भाव से समाज सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं होती। जिसमें हमें मिलजुल कर भागीदारी निभानी होगी। जिससे कोरोना वायरस के कारण गरीब, मजदूर, जरूरतमंदों की जरूरत पूरी हो और कोई भूखा ना सोए सके। उन्होंने अपनी टीम का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में टीम जो दिन रात अपना कर्तव्य निभा रही है वह बहुत ही सराहनीय है। जो कदम से कदम मिलाकर जरूरतमंदों की सेवा करने में लगे हुई है। सराहनीय कार्य में नीरज शर्मा, विकास गोयल, बलराम, संजय शर्मा, राजू ठाकुर, सिद्धार्थ गोयल, अभिषेक गुप्ता अपना लगातार महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours