हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने हरिद्वार के निजी चिकित्सको की ओ०पी०डी बन्द रखने पर नाराजगी जताते हुए जिला प्रसाशन से ऐसे निजी अस्पतालों को नोटिस जारी कर ओपीडी शुरू करवाये जाने की मांग की जो ऐसे समय में मरीजो के दुःख को न समझते हुए घरों में बैठे है छोटे-छोटे बच्चो को इलाज देने वाले नामचीन चाइल्ड स्पेशलिस्ट अपनी ओ०पी०डी बन्द करके बैठे है जबकि चाइल्ड स्पेशलिस्ट तो बिना डरे अपनी सेवाएं कुछ घण्टे दे सकते है, जिस समय देश में नोवल कोरोनावायरस जैसी भयंकर महामारी से डॉक्टर योद्धा की तरह अपनी जान की परवाह किये बिना सेवाएं दे रहे है, उस समय हरिद्वार जिले में महंगी फीस लेने वाले आलीशान होटलों के रूप में विकसित अस्पताल के नामी डॉक्टर घरों में डर कर बैठे है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है, जिससे हरिद्वार में मरीज परेशान है, जिला प्रसाशन ऐसे डॉक्टरों को नोटिस जारी कर इन्हें इनका फर्ज याद दिलवाए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours