हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। देश की जनता ने जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में लॉकडाउन का पालन कर अपना जीवन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए कोरोना वायरस की जंग में एकजुटता का परिचय दे रही है। वहीं रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा पूर्व में 23 मार्च को सरकार की ओर से उत्तराखंड राज्य के सभी नगर निकायों को एक आदेश जारी किया गया था कि सब्ज़ी मंडी से फल फ्रूट थोक भाव में खरीद कर रेडी पटरी, फेरी टोकरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को नगर निगम, नगर निकाय द्वारा परिचय पत्र व प्रमाण पत्र अपनी पहचान के साथ छूट सीमा 7 बजे से 1 बजे तक फेरी के माध्यम से घर घर तक रोज़मर्रा की वस्तुए मुहिया कराएंगे। इस अवसर पर रेडी पटरी वालो की मांग को दोहराते हुए लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि राज्य के सभी जिला अधिकारियों व निकाय अधिकारियों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा निर्देशित किया गया था लॉकडाउन की छूट के दौरान सभी रेडी पटरी वालो की पहचान बनाकर सेक्टर वाइज उन्हें परिचय पत्र व प्रमाण पत्र के साथ स्वतंत्र कारोबार किये जाने की अनुमति प्रदान की जाए ताकि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स अपना व अपने परिवार का गुज़र- बसर स्वरोज़गार कर सके वही अपनी पहचान के साथ आम जनता, उपभोक्ताओं को अपनी फेरी के माध्यम से घर-घर फ्रूट, सब्ज़ी मुहिया करा सके लेकिन 10 दिन बीत जाने के उपरांत अबतक फेरी व्यवसाय फ्रूट- सब्ज़ी के लघु व्यापारियों को नगर निगम प्रशासन द्वारा परिचय पत्र मुहिया ना कराया जाना व्यवस्था पर सवाल उठाता है और वही कुछ मोहल्ला ठेकेदारो द्वारा लघु व्यापारियों का शोषण किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours