हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को मेल भेजकर उनसे मांग की है कि उत्तराखण्ड के सभी जिलों में लॉक डाउन का समय 7 से 10 करें। सुनील सेठी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि उत्तराखण्ड में कोरोना के मरीजो की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है लॉक डाउन का ज्यादा समय मिलने की वजह से ज्यादातर लोग बेवजह लोकडाउन का मजाक बना रहे है अनावश्यक ही बाहर निकल रहे है आवाश्यक सामग्री खरीदने के बाद भी कुछ लोग 1 बजे तक घरों से बाहर रहते है, प्रशासन के लगातार समझाने अपील करने के बाद भी सोशल डिस्टेंस का पालन कई जगहों पर नही हो पा रहा है दोपहिया वाहनों पर चालान होने के बाद भी डबल सवारी का उपयोग हो रहा है जिससे खतरा और बढ़ रहा है जबकि वो आवाश्यक कार्य 3 घण्टे में पूरा कर सकते है। अगर ऐसा सम्भव नही है तो ऑन लाइन आवाश्यक सामग्री के वितरण की व्यवस्था को सरकार उचित कदम उठाए। अन्यथा आने वाले समय में कोरोना के बढ़ते मरीजो की संख्या को उत्तराखण्ड में रोकने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है इसे ध्यान में  रखते हुए ये आवाश्यक कदम उठाए जाने जनहित में अति आवाश्यक है ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours