हरिद्वार की गूंज (24*7)
हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग ने लॉक डाउन का सही से पालन हो, और मरीजो को राहत के लिए कदम उठाया, हेल्पलाइन नंबर:- 9997993191
-----------------------------------------------
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहाँ कोरोना संकट के चलते देशभर में लॉक डाउन घोषित है तो धर्मनगरी हरिद्वार में भी प्रशासन ने बहुत जरूरी हो तो ही घर से निकलने की हिदायत दी है इसमे ज्यादातर लोग दवाइयों के लिये घर से बाहर निकल रहे है तो वही स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की इस समस्या का निदान करते हुए दवाईयों की होम डिलीवरी शुरू कर दी है आपको बतादे जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने य कदम उठाया है जिससे मरीजो को काफी राहत मिल रही है जिससे लोग कम से कम घर से बाहर निकल रहे है, हरिद्वार की ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया इसके लिए शहर के 26 मेडिकल स्टोरों को चिन्हित किया है जो कि 24 घंटे इस सेवा में लगे हुए है, इस ऑनलाइन दवा मंगाने के लिए कस्टमर को किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नही देना होगा, इस पहल से मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है इस सेवा से लॉक डाउन का भी ठीक तरह से पालन करने में भी मदद मिलेगी और हम भी चाहते लोग कम से कम घर से बाहर निकले, जिससे वो भी सुरक्षित रहेंगे और लोगो को भी सुरक्षित रखेंगे, साथ ही मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गर्ग ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग लोगो के लिये सराहनीय कार्य कर रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours